आज का मजेदार चुटकुला : बेवकूफ शादी करने की सोच रहा था
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
एक बार एक आदमी अपने सबसे अच्छे दोस्त को घर पर खाने पे बुलाया। वो भी 7 बजे शाम को ऑफिस छुटने के बाद। वो भी बीवी को बिना बताए।
दोस्त को देखते ही बीवी का चिल्लाना शुरू।
बीवी : मेरे बाल देखो, मैंने मेकअप नहीं किया हुआ। घर की हालत देखो, मैं अभी तक गाउन में हूं और मैं आज इतनी थकी हूं कि रात का खाना तक नहीं बना सकती। क्या सोचकर तुमने अपने दोस्त को घर बुला लिया मुझसे बिना पूछे, बोलो?
पति : क्योंकि जानू ये बेवकूफ शादी करने की सोच रहा था तो मैंने कहा, पगले पहले एक डेमो तो देख ले।