webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. joke of the day

एक बाबा के डेरे में एक औरत पहुँची : Funny Joke

जोक्स
एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुँची। बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना। फिर बोले बेटी... इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा।
 
औरत ने पूछा :- कितना खर्च आएगा?
 
बाबा:- तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता...लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं, बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना ।
 
(औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपए आता था ) 
 
औरत भी चालाक थी।
उसने कहा ठीक है बाबाजी , आप बारी बारी से सबका नाम लेते जाइए , मैं एक-एक पैसा रखते जाऊँगी।
 
बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...
 
महिलाओं को कमजोर ना समझें... कई तो इनकी वजह से ही "बाबा" बने हैं...
ये भी पढ़ें
मजेदार चुटकुला : निकल भाई, तू पागल कर देगा...