webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Funny Jokes

पोंछा लगाने का तरीका लोटपोट कर देगा : Mast joke

जोक
एक मजाकिया आदमी था।
 
वह हर किसी के साथ मजाक करता रहता था। 
 
एक दिन उसकी घरवाली बोली तुम सब के साथ मजाक करते हो मेरे साथ क्यों नहीं करते?
 
वह बोला : बावली,तू रहने दे अपन ऐसे ही ठीक है।   
 
wife बोली: नहीं जी... मजाक तो अच्छा होता है, हम घर में बोर हो रहे हैं...कुछ तो होना चाहिए।  
 
तो वह बोला ठीक है :  तो तुम तैयार रहना किसी बात का बुरा मत मानना।  
 
 4-5 दिन बाद...   एक शाम दोनों 'नागिन' सीरियल देख रहे थे 
 
उसने wife को बोला : हम दोनों एक खेल खेलते हैं।
 
मै सपेरा बनता हूं और तुम नागिन बनो जो विरह की वेदना में तड़प रही है, बदला लेना चाहती है।मैं सपेरा बन कर तुम्हे वश में करूँगा। 
 
wife को उत्सुकता हुई,ये कुछ नया है।
 
तो वह बोली ठीक है।
 
husband बोला : मैं नीचे जाकर बीन के लिए कोई बाजा लेकर आता हूं। 
 
मेरे आने की आवाज सुनो तो अपने कपड़े गीले कर जमीन पर रेंगना और जोर से हिस्स हिस्स की आवाज निकलना।
 
वह बाजा लाने के बहाने चोबारे से नीचे उतर कर अपनी मां को बोला :
 
मां जरा ऊपर जाकर देख तो तेरी बहू को पता नहीं क्या हो गया 
 
जब उसकी मां धीरे धीरे सीढियां चढ़ कर ऊपर गई।
 
कमरे से हिस्स हिस्स की आवाजें आने लगी ।
 
जब वह कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई और बोली:
 
"बहू , पोंछा तो मैंने भी खूब लगाया है पर तेरे तरीके से नहीं।"