पूजा में मन नहीं लगता तो ये 5 बातें आपके काम की है : Funny joke
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
1. 'पूजा' में मन नहीं लगता है तो 'अर्चना' 'आरती' में मन लगाना चाहिए तभी आपको 'शांति' मिलेगी।
2. अगर फिर भी 'पूजा' और भक्ति में मन नहीं लग रहा है तो आप 'शांति' के साथ अकेले में बैठ जाएं जिससे आपको 'ज्योति' के दर्शन होंगे और वही आपको 'दिशा' दिखाएगी।
3.और जिस 'दिशा' के साथ आप चलेंगे वहां रास्ते में आपको 'उन्नति' और 'प्रगति' मिलेगी जिससे आपको 'संतोष' की प्राप्ति होगी।
4. और 'संतोष' को पाने के बाद आपको जीवन में कुछ करने के लिए 'प्रेरणा' मिलेगी।
5. जिससे आपको 'तृप्ति' को पाने का अहसास होगा। हां पर इसके लिए 'श्रद्धा' और 'भावना' का साथ होना परम
आवश्यक है।