webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes in hindi

वकील और डॉक्टर साहब का जोक मजेदार है : हमने शराब पी रखी है

जोक
वकील,वकील होता है : यह जोक मजेदार है 
 
एक वकील और डॉक्टर साहब होटल से शराब पी कर लौट रहे थे.... 
वकील साहब नशे में गाड़ी चला रहे थे कि तभी देखा आगे पुलिस बैरिकेड लगा हुआ है....
 
किसी ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव वालों की चेकिंग चल रही है.....
 
वकील साहब ने गाड़ी किनारे रोक दी....
 
वकील और डॉक्टर साहब दोनों उतर कर पीछे की सीट पर बैठ गए.....
 
पुलिसवाला आया......
 
सिपाही:- ड्राइवर कहां है......?
 
वकील साहब:- वो तो पुलिस के नाम से डर कर भाग गया......
 
सिपाही:-  ठीक है, ठीक है... गाड़ी आगे बढ़ाओ......!
 
वकील साहब:- हम नहीं चला सकते...... 
हमने शराब पी रखी है और हम शराब पीने के बाद गाड़ी नहीं चलाते.....
 
पुलिसवाले ने एक कांस्टेबल को भेजा...... 
जो गाड़ी चलाकर करके उनके घर छोड़कर आया...
 
वकील,वकील होता है
ये भी पढ़ें
वकील से क्यों करनी है शादी, Joke में कारण जानकर हंसी नहीं रूकने वाली