webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes

यह मजेदार चुटकुला लोटपोट कर देगा आपको : लड़का फरार, प्रोफेसर बेहाल

hindi me jokes
एक लॉ कॉलेज के प्रोफेसर ने क्लास के स्मार्ट लड़के को फेल कर दिया...
 
उसने प्रोफेसर को कहा : आप जरा मुझसे अकेले में मिलें  
 
दोनों मिले...
 
स्मार्ट लड़के ने पूछा : आपने मुझे फेल कर दिया चलो कोई बात नहीं, पर मेरे 3 सवालों का जवाब दे दीजिए तो मैं मान जाऊंगा कि मैं फेल होने के काबिल हूं... 
 
प्रोफेसर : पूछो 
 
स्मार्ट लड़का : ऐसी कौन सी बात है जो लीगल है पर लॉजिकल नहीं, ऐसी कौन सी बात है जो लॉजिकल है लीगल नहीं और ऐसी कौन सी बात है जो ना लीगल है न लॉजिकल....
 
प्रोफेसर : दो दिन का समय दो अभी मैं सवाल ही नहीं समझा हूं...
 
प्रोफेसर दो रात तक सो नहीं पाए ....तीसरे दिन फिर स्मार्ट लड़के से पूछा : मैं हार मानता हूं, तुम ही बताओ...
 
स्मार्ट लड़का : ठीक है पर पहले मुझे पास करो....
 
प्रोफेसर ने उसे पास कर दिया।
 
स्मार्ट लड़के ने कहा : आपकी उम्र 60 साल है, पर आपने 23 साल की कन्या से ब्याह किया ये लीगल है पर लॉजिकल नहीं, फिर उस लड़की का अफेयर एक 24 साल के लड़के से चल रहा है ये लॉजिकल है पर लीगल नहीं.... और आपने उस लड़के को पास कर दिया - ये न लीगल है न लॉजिकल..... 
 
लड़का फरार, प्रोफेसर बेहाल...।
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन के बंगले का नाम किसने रखा 'प्रतीक्षा'?