webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes

Funny Message : इन मजेदार सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं...

जोक्स
कुछ अनुत्तरित प्रश्न.... 
 
गलतियों पर डालने वाला पर्दा कहाँ मिलता है..? कपडा कितना लगेगा .?? 
 
धोखा खाने के बाद पानी पी सकते हैं क्या ?
 
चिकनी-चुपड़ी बातों पर लगाने के लिए कौन सा घी सही रहेगा ?
 
पाप को हमेशा घड़े में ही क्यूँ भरते है ? फ़्रिज में ज्यादा ठंडा रह सकता है !
 
ये दिल पर रखने वाला पत्थर कहाँ मिलता है?
 
जख्मों पर जलन अनुसार नमक की क्यों छिड़कना है। खाने का एसिड भी है।
 
जो लोग कहीं के नहीं रहते हैं, आखिर वो रहते कहां हैं ?
 
कोई "इज्जत" की रोटी के साथ "इज्जत" की सब्जी क्यों नहीं कमाता..?
 
भाड़ में जाने के लिए ऑटो ठीक रहेगा या टैक्सी ?
 
ये जो इज्ज़त का सवाल होता है वो कितने नम्बर का होता है ?
 
आप डिनर सेट में लंच भी कर सकते हैं।।लेकिन फिर भोजन के बाद सोना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
मुझे अब शांति के साथ रहना है : मजेदार जोक