webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes

सपत्नीक वैक्सीन लेंगे : यह है कमाल का चुटकुला

जोक्स
झामली की सहेली ने उसे फोन किया।
 
सहेली : " कोरोना की वैक्सीन ली क्या तुम दोनों ने ? "
झामली : " नहीं। "
सहेली : " क्यों ? "
झामली : " हमारे ये कह रहे हैं कि हम, सपत्नीक वैक्सीन लेंगे। "
सहेली : " अरे, लेकिन, ऐसे सपत्नीक वैक्सीन का कोई सिस्टम नहीं है। वैक्सीन Individual लेनी पड़ती है। "
(झामली ने अपनी सहेली की एक न सुनी। अपनी ही कहती रही। उसकी सहेली ने भी व्यर्थ बहस करने से बेहतर फोन काट देना ही उचित समझा और गुस्से में लाइन काट दी।)
 
बाद में जब सहेली ने खूब सोचा तब उसकी समझ में आया कि, झामली, स्पुत्निक वैक्सीन' कहना चाह रही थी।
ये भी पढ़ें
हमें कोरोना को हराना है... पटाना नहीं : मस्त जोक