Future arranged marriages : लोटपोट कर देगा ये जोक
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
लड़के वाले - बिटिया के बारे में कुछ बताइए
लड़की वाले - बहुत ही गुणी है हमारी बिटिया, ऑक्सीजन लेवल 98 रहा है हमेशा... वैक्सीन का एक डोज़ भी लग गया है। ये Fabiflu खाइए न, अपने हाथों से ब्लैक में खरीदकर लाई है।
लड़के वाले - भई आपकी बिटिया तो वाकई सर्वगुण सम्पन्न है। हमारी तरफ से रिश्ता पक्का।
लड़की वाले - तो ये लीजिए, इसी बात पर Limcee से मुंह मीठा कीजिए।
*लड़की वाले - जी आपकी कोई डिमांड?
लड़के वाले - हम दहेज वहेज के सख्त खिलाफ हैं, बहू को एक जोड़ी ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ भेज दीजिए बस।
*दूल्हा पक्ष के पहला रिश्तेदार दूसरे से - इंतज़ाम आलीशान किया है यार जनवासे का, बहुत ऊंची पहुंच और पैसे वाली पार्टी लग रही है।
दूसरा रिश्तेदार - सही कह रहे हैं भाईसाहब।बारात के ठहरने के लिए शहर के 5 स्टार हॉस्पिटल में 5 आईसीयू और 15 ऑक्सीजन बेड बुक करवाना मामूली बात नहीं होती।
- बारात ठीक आठ बजे पहुंच जाएगी। पर हम आपसे एक बात कहना तो भूल ही गए..
- वो क्या!
- अरे अरे घबराइए नहीं, हमें कुछ नहीं चाहिए। हम बस इतना चाहते हैं कि आप बारातियों का स्वागत Remdesivir से करें।
- ओहहो Remdesivir ! हमें क्या मालूम था कि आपको भी Remdesivir prescribed है। ये लीजिए.. Remdesivir.