webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. निबंध
  4. 10 lines essay on diwali Hindi me

दीपावली पर 10 लाइन निबंध हिन्दी में | 10 lines essay on diwali Hindi me

Happy Diwali Essay
1. भारत त्योहारों का देश है और यहां वर्षभर में हिन्दू धर्म के कई प्रकार के त्योहार पूरे उत्साह और उल्लासपूर्वक मनाए जाते हैं। पूरे देश भर में अलग-अलग धर्मों के त्योहार पूरे साल ही आते रहते हैं और सभी समुदाय के लोग अपने-अपने तरीके और परंपरानुसार मनाते हैं। 
 
2. दीपावली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार 5 दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। इस त्योहार का बच्चों, बड़ों-बूढ़ों को पूरे साल इंतजार रहता है। कई दिनों पहले से ही इस उत्सव को मनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है।  
 
3. इस त्योहार पर नए कपड़े पहने जाते हैं। दुकानों, बाजारों और घरों की सजावट दर्शनीय रहती है। अगला दिन परस्पर भेंट का दिन होता है। एक-दूसरे के गले लगकर दीपावली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। लोग छोटे-बड़े, अमीर-गरीब का भेद भूलकर आपस में मिल-जुलकर यह त्योहार मनाते हैं। इस त्योहार के आने के कई दिन पहले से ही घरों की लिपाई-पुताई, सजावट प्रारंभ हो जाती है। इन दिन पहनने के लिए नए कपड़े बनवाए जाते हैं, मिठाइयां बनाई जाती हैं। 
 
4. मान्यतानुसार इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अपने घर अयोध्या लौटे थे। इतने सालों बाद घर लौटने की खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपों का त्योहार दीपावली मनाया जाने लगा। 
 
5. इस दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जाता है, अत: इस दिन निर्वाण लाडू चढ़ाकर भगवान की पूजा-आराधना की जाती है तथा सायंकाल में घरों के बाहर दीप जलाएं जाते हैं। 
 
6. यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है। यह त्योहार लगभग सभी धर्म के लोग मनाते हैं। 
 
7. इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है इसलिए उनके आगमन और स्वागत के लिए घरों को सजाया जाता है। यह त्योहार पूरे 5 दिनों तक मनाया जाता है। 
 
8. धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक यह त्योहार चलता है। धनतेरस के दिन व्यापारी अपने नए बहीखाते बनाते हैं। अगले दिन नरक चौदस या चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना अच्‍छा माना जाता है। अमावस्या यानी कि दीपावली का मुख्य दिन, इस दिन लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है। खील-बताशे का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 
9. दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को खुशी प्रदान करता है। फुलझड़ी, पटाखे छोड़े जाते हैं। पटाखे सावधानीपूर्वक छोड़ने चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। 
 
10. कुछ लोग इस दिन जुआ खेलते हैं, जो घर व समाज के लिए बड़ी बुरी बात है। हमें इस बुराई से बचना चाहिए। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य, व्यवहार से किसी को भी दुख न पहुंचें। क्योंकि दीपावली का त्योहार जीवन जीने का नया उत्साह प्रदान करता है तथा हमें खुशियों की सौगात देता है।

ये भी पढ़ें
Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का ये है सबसे शुभ मुहूर्त

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0