webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. हिन्दी दिवस
  4. Hindi Diwas Slogan 2022

14 सितंबर Hindi Diwas : मातृभाषा हिन्दी पर पढ़ें प्रभावी नारे

Slogan
हम प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। हिन्दी हमारी प्यारी और जन-जन की भाषा है।

यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं हिन्दी दिवस पर प्रभावशाली नारे...Slogan On Hindi Diwas In Hindi
 
1) मातृभाषा को बनाएं राष्ट्रभाषा। 
 
2) हम सबकी भाषा हिन्दी, जन-जन की भाषा हिन्दी।
 
3) हर तरफ खिल रही है हिन्दी, खिलखिला रही है हिन्दी
 
4) हिन्दी में करें हस्ताक्षर, गौरव का करें अनुभव।
 
5) हिन्दी में लिखें देश की सौंधी माटी महकती है।
 
6) हिन्दी में लिखते हैं तो भावों की सुगंध आती है।
 
7) हिन्दी है तो हम हैं, हम हैं तब तक हिन्दी है।
 
8) बचपन की लोरी हिन्दी, यौवन की प्रियतमा हिन्दी, बुढ़ापे की लाठी हिन्दी।
 
9) हिन्दी लिखें, हिन्दी पढ़ें, हिन्दी में प्रतिमान गढ़ें। 
 
10) भारत मां के भाल पर सजे, हिन्दी ने कीर्तिमान रचे।
 
11) कोटि-कोटि कंठों से निकली जन-जन की सुंदर भाषा।
 
12) हिन्दी में सोचते हैं तो हिन्दी में लिखते क्यों नहीं, आइए हिन्दी अपनाएं।
 
13) हिन्दी में टाइपिंग (टंकण) सरल है, आजमा कर देखिए।
 
14) हिन्दी को नहीं, सोच को बदलें, हिन्दी अपनाकर देश को बदलें।
 
15) सम्मानित हो राष्ट्रभाषा, सबकी यही अभिलाषा।
 
16) सरल, सहज, सुबोध हिन्दी, कितनी मोहक, कितनी मीठी। 
 
17) हिन्दी अपनी फूलों सी सुंदर भाषा है, महके हर क्यारी में बस यही अभिलाषा है। 
 
18) लिखना बहु‍त आसान है हिन्दी, भारत की पहचान है हिन्दी।

ये भी पढ़ें
मोदी@ट्वेंटी - ड्रीम्स मीट डिलीवरी : पीएम की सफलता का राज, नामचीन हस्तियों के नजरिए से