webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

आपके कसरत न करने से होता है 4 लाख करोड़ का नुकसान

Widgets Magazine

भले ही आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन यह बात सच है कि आपका एक्सरसाइज न करना वैश्विक आर्थि‍क व्यवस्था पर असर डालता है। दरअसल यह पूरा मामला आपको होने वाली बीमारियों, उस पर होने वाले खर्च और कार्यक्षमता में आने वाली गिरावट के दर्द गिर्द घूमता है, जिसे रोजाना सिर्फ 1 घंटा सही तरीके से व्यायाम करके भी कम किया जा सकता है।
 
खास तौर से ऐसी दिनचर्या, जिसमें आपको ज्यादातर वक्त कुर्सी पर बैठकर या आरामदायक अवस्था में बिताना पड़ता है, हृदय रोगों के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। रोजाना व्यायाम को अपनाकर आप इस तरह बीमारियों से बच सकते हैं। 
 
गौरतलब है कि न करने वाले लोगों की मौत का आंकड़ा लगभग 50 लाख पाया गया, वहीं धूम्रपान से मरने वाले लोगों की संख्या इससे सिर्फ 10 लाख अधिक है। इन आंकड़ों से ही एक्सरसााइज की जरूरत और उसकी अनुपस्थति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एक सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह देता है, जो किसी भी रूप में किया जा सकता है।
 
इस अध्ययन के मुताबिक आठ घंटे तक बिना किसी सक्रियता के बैठे रहने वाले लोगों में मौत की संभावना, सक्रिय रहने वाले लोगों की तुलना में अधिक होती है।
Read more on : एक्सरसाइज कसरत नुकसान 4 लाख करोड़ सेहत समाचार हेल्थ न्यूज हेल्थ टिप्स 4 Lac Exerciseव्यायाम Health Vyayaam Health Tips