Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. winter tips 5 super drinks

Winter Tips : ठंड में ये 5 Super Drinks वजन घटाने, दमकती त्वचा और इम्‍युनिटी करेंगे स्ट्रांग

ठंड में ग्लोइंग स्किन के टिप्स
ठंड के दिनों में भूख की क्रेविंग बढ़ जाती है। इसलिए दिनभर कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है। इसलिए ठंड में तेजी से मोटापा बढ़ता है। क्योंकि हम कुछ भी खाते रहते हैं। लेकिन सर्दी के मौसम में बहुत सारी हेल्दी फल और सब्जी आती है जिनका रोज सेवन करके आप सेहत, सौंदर्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता तीनों बनाकर रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं 5 सुपर ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आपको ठंड के सीजन में रोज एक गिलास पीना चाहिए -

चुकंदर का जूस - इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। जिसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है। अक्सर आपने देखा होगा जिसके शरीर खून की कमी होती है उनका शरीर सफेद दिखने लगता है। ऐसे में चुकंदर का जूस पीना शुरू करें। साथ ही इसका सेवन करने से वजन भी तेजी घटता है रोग प्रतिरोधक क्षमता भी तेजी से कम होती है।

गाजर का जूस - ठंड में रोज एक गिलास गाजर का जूस पीने से विटामिन सी की कमी पूरी होगी। जो ठंड के मौसम में फ्लू से बचाने में बहुत मदद करती है। साथ ही बॉडी को ए, के, पोटेशियम, आयरन, कॉपर और मैगनीज की भी बराबर मात्रा मिलेगी। गाजर का जूस पीने से वजन नहीं बढ़ेगा। बस ध्यान रहे जूस में शक्कर नहीं मिलाएं। गाजर के जूस का सेवन करने से स्किन प्राकृतिक रूप से ग्लो करती है। साथ ही दिनभर शरीर में तरावट बनी रहती है।

आंवला जूस - आंवले को ठंड का राजा करना गलत नहीं होगा। क्योंकि एक नहीं अनेक फायदे हैं। आंवले में भरपूर विटामिन होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आंखों के लिए आंवला बेहद अच्‍छा होता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से स्किन पर ग्‍लो आता है। पेट का डाइजेशन अच्‍छा होता है। साथ ही वजन कम करने के लिए ये बेहतर विकल्प है। बस आंवले के जूस में किसी प्रकार से भी शक्कर मिली हुई नहीं होना चाहिए। अन्यथा आपका वजन बढ़ जाएगा।

एप्‍पल साइडर विनेगर - ठंड के दिनों में बढ़ते वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो इसके लिए सुबह सिरके में नींबू, अदरक और शहद मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है। साथ ही चेहरे का ग्‍लो भी बढ़ जाता है। 

नारियल पानी - आपको लग रहा होगा ठंड में नारियल पानी कौन पीता है। लेकिन ठंड में सिर्फ दिन के समय में आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपका तेजी से वजन कम करने में कारगर होते हैं। साथ ही आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाता है। नारियल पानी ठंड में पीने का एक फायदा यह भी है कि यह आपको हाइड्रेट रखता है। क्योंकि ठंड में बहुत अधिक पानी नहीं पी पाते हैं।
ये भी पढ़ें
हल्दी रखेगी हेल्दी : इम्यून सिस्टम के साथ चमचमाती त्वचा देती है हल्दी, जानिए Health & beauty benefits of Turmeric