Mon, 30 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Side Effects Of High Hemoglobin

हीमोग्लोबिन बढ़ने से होते हैं यह 5 नुकसान

hemoglobin
अब तक आपने सुना होगा कि हीमोग्लोबिन की कमी सेहत की कई समस्याओं को जन्म दे सकती है, लेकिन शायद आप नहीं जानते कि इसकी अधिकता भी  आ पकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जानिए हीमोग्लोबिन बढ़ने के सह 5 नुकसान - 
 
 
1 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के बढ़ने पर कई बार आप थकान का अनुभव करते हैं। इस स्थिति में आप कोई भी काम करते वक्त जल्दी थक सकते हैं। 
 
2 हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने पर आपकी दिमागी क्षमता कुछ हद तक प्रभावित होती है। ऐसे में आपके सोचने समझने की क्षमता कुछ कम हो सकती है और कंफ्यूजन हो सकता है।
 
3 अगर आपके शरीर से अक्सर ब्लीडिंग होती है जैसे नाक से खून निकलना या फिर दांतों की जड़ों, मसूड़ों से खून आना आदि। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
 
4 पेट भरा हुआ लगना, पेट में दर्द होना, पेट में बायीं तरफ दबाव महसूस होना आदि समस्याएं भी कई बार हीमोग्लोबिन के बढ़ने के कारण हो सकती हैं, इसलिए इन मामलों में जांच करवाना बेहतर होगा।
 
5 कई बार आंखों से धुंधला दिखाई देना या फिर हल्का सिर दर्द बना रहना भी हीमोग्लोबिन के बढ़ने के कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें
कहीं आपको तो नहीं किडनी कैंसर! जरूर जानें 5 बातें