• Webdunia Deals

लीची का स्वाद और 11 सेहत लाभ हैं लाजवाब

Widgets Magazine


गर्मी के मौसम में आने वाली सुर्ख रंग की लीची, स्वाद में तो रसीली और मजेदार है ही, के मामले में भी इसके फायदे बेमिसाल हैं। कई तरह के पोषक तत्वों से भरा यह फल आपको दे सकता है यह 11 बेहतरीन फायदे - 
 
बारिश के शुरूआती दिनों में बाजारों की रौनक बढ़ाने वाला फल लीची, दिखने में बेहद आकर्षक है। इस रसीले फल के फायदे भी उतने ही अनमोल हैं, जिन्हें जानकर लीची के प्रति आपका यह आकर्षण और अधिक बढ़ जाएगा। तो फिर देर किस बात की, जल्दी से पढ़ लीजिए नीचे दिए गए लीची के अनमोल फायदे -  
 
 
1  विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और डायट्री से भरपूर लीची विटामिन आपके स्वस्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है, जिसमें 66 कैलोरी प्रति 100 ग्राम की मात्रा में उपलब्ध होती है।साथ ही  इसमें सैच्युरेटेड फैट या संतृप्त वसा बिल्कुल भी नहीं होता।
 
2 लीची में मौजूद पोटेशि‍यम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर ह्दय-गति और खून की चाल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग या अटैक की संभावना कम होती है। 
 
3  इसमें कॉपर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण करता है।
 
4  लीची में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में सहायक हैं।
5  लीची में विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम लीची में विटामिन-सी की मात्रा 71.5 मिलीग्राम होती है, जो प्रतिदिन की  आवश्यकता का 119 प्रतिशत है ।


 
यह भी जानिए : गर्मी में पसीने और दुर्गंध से परेशान? जानिए 10 घरेलू उपाय
Read more on : लीची सेहत लीची के लाभ हेल्थ बेनिफिट लाल रसीला फल एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन्स फाइबर Litchi Redish Litchi Litchi Benefit Anti Oxidant Leechi Ke Fayde Health Benefit Of Litchi Litchi Benefit In Hindi