webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. khaskhas Badam Doodh

खसखस बादाम का दूध पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जो आप सोच भी नहीं सकते

सखस
ठंड के दिन में शारीरिक के साथ-साथ मानसिक सेहत का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप भीगे बादाम तो खाते ही हैं, लेकिन क्या खसखस बादाम का दूध भी पीते हैं? अगर नहीं, तो अब पीना शुरु कर दीजिए, क्योंकि इससे आपको मिलेंगे वे 5 फायदे, जो आप सोच भी नहीं सकते -  
 
1 इस दूध की सबसे खास बात ये है कि यह आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। यह न केवल आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन से बचाता है बल्कि आपकी दिमागी क्षमता में इजाफा करता है।
 
2 इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे न केवल शरीर मजबूत होता है बल्क‍ि वजन भी कंट्रोल में रहता है।
 
3 इसमें कैल्शियम के अलावा भरपूर मात्रा में ओमेगा 3, प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, थायमिन आदि पोषक तत्व एक साथ आपको प्राप्त होते हैं।
 
4 सर्दी में होने वाली कब्ज की समस्या के लिए खसखस बादाम का दूध बढ़िया उपाय है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
 
5 ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए यह एक बढ़िया और स्वादिष्ट विकल्प है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लडप्रेशर को कंट्रोन करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें
सर्दी में हमेशा फायदे का सौदा साबित होती हैं ये 15 चीजें, जानिए लाभ