• Webdunia Deals

स्वाद ही नहीं, जामुन से मिलते हैं 7 सेहत व सौंदर्य लाभ



काले, मीठे, रसीले और स्वाद भरे जामुन...गर्मी के मौसम में आते ही, हर मन पर राज करते हैं, और इसका स्वाद चखे बिना कोई नहीं रह पाता। स्वाद में जितने लाजवाब, उतने ही बेशकीमती हैं इसके व सौंदर्य लाभ। जानिए के 7 बेहतरीन लाभ -  
 
काले-काले, मीठे और किसे पसंद नहीं होते। स्वाद में यह जितने लाजवाब हैं, सेहत और सौंदर्य के लिए भी उतने ही फायदेमंद। क्या आपको पता हैं इसे बेमिसाल लाभ? अगर नहीं पता तो जरूर जपन लीजिए इसेके बेहतरीन फायदे...
 
1 जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। यह त्वचा का रंग बनाने वाली रंजक द्रव्य मेलानिन कोशिका को सक्रिय करता है, अतः यह रक्तहीनता तथा ल्यूकोडर्मा की उत्तम औषधि है।
 
2 गठिया के उपचार में जामुन बेहद उपयोगी है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में आराम मिलता है। इसमें मौजूद तांबा शीघ्र अवशोषित होकर रक्त निर्माण करने में सहायक है।
 
3 मुंह में छाले होने पर लगाने, पीने एवं जामुन के पत्तों का चबाने से बहुत जल्दी लाभ होता है। जामुन के पत्तों को अच्छी तरह से चबाकर थूकते र‍हें। छाले गायब हो जाएंगे।
 
4 जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यौन तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है।
Read more on : जामुन जामुन का रस जामुन के लाभ काले जामुन रसीले जामुन सेहत हेल्थ हेल्थ टिप्स स्वास्थ्य गठिया छाले त्वचा भूख विषैले जंतु Jamun Ulcer Health Gathiya Sehat Hunger Heath Tips Java Plum Benefit Of Jamun