क्या HPV Vaccine सिर्फ महिलाओं के लिए जरूरी है?
किस उम्र में लगवानी चाहिए एचपीवी वैक्सीन? सर्वाइकल कैंसर के लिए क्यों है जरूरी
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
-
महिलाओं की कैंसर से मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण सर्वाइकल कैंसर है।
-
इस कैंसर से बचाव के लिए HPV vaccine लगाई जाती है।
-
एचपीवी इन्फेक्शन महिला और पुरुष, दोनों को हो सकता है।
आपको बता दें कि भारत में महिलाओं की कैंसर से मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण सर्वाइकल कैंसर है। भारत में करीब 511 मिलियन से अधिक लड़कियां हैं जिनकी उम्र 15 वर्ष या इससे अधिक है। इस ऐज ग्रुप में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा सबसे अधिक होता है। आइए जानते हैं कि क्या है सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन की किसे ज़रूरत है।
क्या होता है सर्वाइकल कैंसर? | What is Cervical Cancer?
सर्वाइकल कैंसर में कोशिकाओं की वृद्धि होती है जो गर्भाशय ग्रीवा में शुरू होती है। गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय का निचला हिस्सा है जो योनि से जुड़ता है। ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) यानी एचपीवी एक सामान्य इन्फेक्शन है जो यौन संपर्क से फैलता है।
हालांकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार हर HPV इन्फेक्शन कैंसर का कारण नहीं होता है। हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम के कारण इसके फैलने की संभावना कम होती है। लेकिन कुछ लोगों में यह इन्फेक्शन वर्षों तक जीवित रह सकता है।
इस कैंसर के शुरुआती चरण में आपको कोई भी लक्षण देखने को नहीं मिलेंगे लेकिन धीरे-धीरे ये बीमारी बढ़ती जाएगी। इन लक्षणों में आपको पेल्विक पैन, वजाइनल ब्लीडिंग, वजाइनल डिस्चार्ज में से स्मेल आना या पानी आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इस कैंसर की जांच स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। इस कैंसर से बचाव के लिए HPV vaccine लगाई जाती है।
किसे लगवानी चाहिए HPV vaccine? | Who Get HPV Vaccine?
आपको बता दें कि एचपीवी इन्फेक्शन महिला और पुरुष, दोनों को हो सकता है इसलिए यह वैक्सीन दोनों को लगवानी चाहिए। हालांकि इस इन्फेक्शन का खतरा सबसे अधिक महिलाओं में होता है इसलिए महिलाओं को यह वैक्सीन लगवाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है।
इस वैक्सीन को 9 से 45 साल की उम्र के बीच में कभी भी लगवा सकते हैं (HPV Vaccine Age)। इस वैक्सीन को सबसे ज्यादा असरदार 11 से 15 साल की उम्र के बीच माना गया है। साथ ही 15 से अधिक आयु के व्यक्ति को इस वैक्सीन के 3 शॉट्स लेने चाहिए।
इस वैक्सीन को लगवाने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। आप और आपके पार्टनर दोनों को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस वैक्सीन की मदद से यौन संपर्क से फैलने वाले अन्य कैंसर से भी बचाव मिलता है।