webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. health care

Health Tips : फलों का राजा आम, फायदे इसके हैं बहुत खास

health
गर्मी का मौसम चाहे कितना भी तपाने और परेशान करने वाला हो लेकिन मौसमी फलों की मौजूदगी इसका एहसास नहीं होने देती। वहीं अगर फलों के राजा आम की बात की जाए तो? आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है वहीं इसके सेहत लाभ भी हैरान करने वाले हैं।
 
तो आइए जानते हैं फलों के राजा आम के बेमिसाल फायदे।
 
आंखों के लिए है फायदेमंद
 
आम में विटामिन 'ए' होता है, जो आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम के सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है।
 
कोलेस्ट्रॉल नियमित रखने के मामले में आम में फाइबर और विटामिन सी होता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
 
त्वचा के लिए है बेहतरीन
 
अगर आप अपनी त्वचा में निखार लाना चाहते हैं तो आम इसके लिए बहुत उपयोगी है। इसका फेस पैक चेहरे पर चमक लाने के लिए बहुत कारगर है।
 
इम्यून सिस्टम
 
अगर रोगों से बचना है तो शरीर में इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है और आम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है इसलिए आम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
 
पाचन के लिए फायदेमंद
 
आम का सेवन करने से आप पेट व पाचन संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। इसमें लैक्सेटिव यानी पेट को साफ करने का गुण होता है, साथ ही इससे कब्ज की समस्या से भी आराम मिलता है।