Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Gudd jeera ka pani

कई सेहत समस्याओं से छुटकारा दिलाता है गुड़ और जीरे का पानी, जानिए लाभ

गुड़ का पानी
गुड़ और जीरा, सेहत के लिए बहुत लाभकारी मानें जाते हैं। इन दोनों का ही प्रयोग सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है, लेकिन इन दोनों के एक साथ सेवन से यानी  गुड़ और जीरे के पानी सेहत के लिहाज से बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने के लिए आप गुड़ और जीरे को पानी में एक साथ उबाल लीजिए। और खाना खाने से पहले खाली पेट इसका सेवन करें। 
 
आइए जानते हैं गुड़ और जीरे का पानी आपके सेहत के लिए कितना लाभकारी है....
 
 गुड़ और जीरे का पानी सेहत लाभ-
 
1 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी लाभप्रद है। अगर आपको खून की कमी या एनिमिया की समस्या हो, तो इसे जरूर पिएं।
 
2 पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द आदि के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी फायदेमंद साबित होगा। धीरे-धीरे आपकी यह समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
 
3 शरीर की अंदरूनी सफाई करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गुड़ और जीरे का पानी लाभदायक होता है। यह शरीर से अवांछित तत्वों को निकालकर  आंतरिक अंगों की सफाई करता है। 
 
4 शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द होने पर यह पानी कारगर उपाय है। यह शारीरिक दर्द में राहत दिलाने में मददगार साबित होता है और महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है।
 
5 बुखार, सर्दी व सिरदर्द होने की स्थ‍िति में भी गुड़ और जीरे का यह पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। बुखार आने पर इसका सेवन जल्द राहत दिलाने में सहायक है।