webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. do not forget to clean these 5 things

इंफेक्शन से बचना है तो घर की इन 5 चीजों को जरूर करें साफ

सेहत
वैसे तो सभी लोग अपने घर को रोजाना साफ करते व करवाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें नियमित साफ करने पर अधिकांश लोग जोर नहीं देते। यदि इन चीजों को साफ करना भूलें तो उनके इस्तेमाल से घर के सदस्यों को इंफेक्शन या बीमारी होने का खतरा रहता है।
 
आइए, आपको बताते हैं घर में मौजूद कौन सी 5 चीजों और जगहों को नियमित रूप से साफ करना चाहिए -
 
1 घर का मेन गेट -
 
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे व मेन गेट को भी रोजना साफ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आने के साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
 
2 डिश टॉवेल -
 
जिस तौलिये से आप घर के बर्तनों को पोंछते हैं उसे डिश टॉवेल कहते है। उन्हें भी रोजाना साफ करना जरूरी होता है वरना गंदे डिश टॉवेल इस्तेमाल करने से बर्तन साफ होने की बजाय गंदे होंगे और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
 
3 किचन और बाथरूम का फर्श -
 
इन दो जगहों पर गंदगी फैलने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। बाथरूम और किचन को व इनमें लगे सिंक को नियमित अच्छे एंटी-बैक्टीरियल लिक्व‍िड से साफ करें।
 
4 रिमोट कंट्रोल -
 
चाहे टीवी का रिमोट हो या एसी का, कई लोग इन्हें छूते है, कई बार खाते खाते हुए उन्हीं हाथों से रीमोट का इस्तेमाल करते है। जिस वजह से उनमें गंदगी चिपक जाती है।
 
5 महिलाएं अपने पर्स को रोजाना साफ करें -
 
महिलाएं अपने पर्स में कई तरह का सामान रखती है, दिनभर उसे अपने साथ ले जाते हुए यहां-वहां, रखने का काम पड़ता है। ऐसे में पर्स नीचे से काफी गंदा हो जाता है। गंदे पर्स को अगर आपने घर के सोफे या बेड पर रखा तो इंफेक्शन का खतरा खतरा होता है। इसलिए अपने पर्स को नीचे से व अदंर से अच्छी तरह से साफ रखें।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0