स्वाद के साथ सेहत का चयन, लीजिए कॉफी में मक्खन
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
आपको यह जानकर जरूर अजीब लग रहा हो, लेकिन कुछ लोग काफॅी में बटर डालकर भी पीते हैं। कॉफी जैसे पेय पदार्थ में मक्खन का स्वाद लाजवाब लगता है, और इसे पीने के कई फायदे भी होते हैं।
1 कॉफी में बटर, खास तौर से गाय के दूध से बना मक्खन मिलाकर पीना शरीर में जमे हुए वसा को सक्रिय करता है। यह आपके शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर मूलभूत वसा और कैलोरी की आपूर्ति करता है।
2 यह ओमेगा 3 और आमेगा 6 के साथ-साथ विटामिन-के का भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।
3 प्रत्येक सुबह कॉफी के साथ मक्खन का सेवन करना आपके शरीर का मोटापा कम करने में मदद करता है। यह पूरा दिन वसा को कम करने में सहायक होता है। प्राकृतिक दूध से बने मक्खन में वसा को कम करने के लिए जरूरी तत्व मौजूद होते हैं।
4 कॉफी के साथ मक्खन का यह मिश्रण आपको दिनभर के लिए पर्याप्त एनर्जी देने का कार्य करता है।
5 यह आपके दिमाग की तरावट के लिए बढ़िया पेय होगा। कॉफी का सेवन दिमाग को सचेत करने में सहायक होता है, वहीं मक्खन मस्तिष्क के अंगों को बेहतर कार्य करने में मदद करता है।