webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. black nails causes

क्या आपके भी पैर के नाखून पड़ रहे हैं काले? ये हो सकते हैं कारण

Black Nails Reasons
Black Nails Causes
नाखून हमारे शरीर का एक ज़रूरी हिस्सा है। नाखून न सिर्फ हमारे हाथ और पैरों को सुंदर बनाते हैं बल्कि हमारी सेहत को भी दर्शाते हैं। आप किसी का भी नाखून देखकर उसकी सेहत और आदतों का अंदाज़ा लगा सकते हैं। अधिकतर लोग सुंदर नाखून के लिए मेनिक्योर और पेडीक्योर जैसे ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। दूसरी और कई लोग काले नाखून की समस्या से परेशान रहते हैं। कई ट्रीटमेंट करने के बाद भी उन्हें इस समस्या से राहत नहीं मिलती है। ऐसी परिस्थिति में आपको कारण जानकार सही उपाय की ज़रूरत है। चलिए जानते हैं कि क्या है नाखून काले होने का कारण.........
 
1. बीमारी: नाखून नीले या काले पड़ने का कारण कोई बीमारी भी हो सकती है। अधिकतर डायबिटीज, दिल की बीमारी या लिवर की समस्या के कारण लोगों के नाखून काले पड़ जाते हैं। साथ ही ज़्यादा दवाई के कारण भी आपके नाखून काले पड़ सकते हैं।
 
2. खराब जूते: खराब जूते पहनने के कारण भी आपके नाखून काले पड़ सकते हैं। टाइट जूते या सही शेप के जूते न पहनने के कारण आपके पैरों का रक्त संचार सही रूप से नहीं होता है। ऐसी परिस्थिति में आपको अपने जूते बदलने चाहिए और साथ ही ज़्यादा गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Black Nails Reasons

 
3. नाखून में चोट: कई बार नाखून में चोट लगने के कारण आपके नाखून में नील पड़ जाता है। साथ ही कई बार अंधरुनी चोट के कारण भी हमारे नाखून काले पड़ जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में आप एंटीसेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
4. फंगल इन्फेक्शन: कई बार लोगों को फंगल इन्फेक्शन की समस्या भी होती है। ऐसी परिस्थिति में जो लोग रनिंग करते हैं या ज़्यादा काम्बे समय तक जूते पहने रहते हैं उन्हें फंगल इन्फेक्शन का खतरा ज़्यादा रहता है। साथ ही गंदे सॉक्स पहनने के कारण भी आपको फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
ये भी पढ़ें
Father’s Day 2023 : फादर्स डे पर कविताएं, शायरी, कोट्स, फीचर, इतिहास और गिफ्‍ट्‍स पढ़ें एक साथ

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0