webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. bathing rules in winter season

Winter Tips : सर्दियों में नहाने से जुड़े ये नियम जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी

ठंड में नहाने के टिप्‍स
ठंड का मौसम सुहावना जरूर लगता है लेकिन इस मौसम में किसी प्रकार का काम करने का मन नहीं करता है। हालांकि सर्दी हो या गर्मी बॉडी की सफाई रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में सर्दी में कुछ अलग- अलग टिप्‍स है जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से ठंड में बॉडी को रिफ्रेश रह सकते हैं और ठंड में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी...

- स्पंज बाथ लें - अगर ठंड में आपको नहाने में बहुत अधिक परेशानी होती है तो बेहतर होगा आप स्पंज बाथ लें। गर्म पानी से स्पंज बाथ लेने पर आपको बहुत अधिक ठंड भी नहीं लगेगी। और बॉडी भी रिफ्रेश रहेगी।

- 10 से 11 बजे नहाए - ऐसा कहा जाता है कि मौसम अधिक खुल जाता है तो ठंड अधिक लगती है। इसलिए सुबह 10 से 11 बजे के बीच नहाने पर आपको बहुत अधिक ठंड नहीं लगेगी। क्योंकि उस वक्त भी मौसम पूरा नहीं खुला होता है।

- एक्सफोलिएशन नहीं करें - दरअसल, सर्दी में त्वचा पहले ही रूखी-सूखी होती है ऐसे में एक्‍सफोलिएट करने पर वह अधिक रूखी हो जाएगी। ऐसे में ठंड के दिनों में हल्‍के हाथों से सिर्फ मसाज करें। ताकि डेड स्किन निकल जाएं। और मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे नमी बनी रहेगी और ठंड अधिक नहीं लगेगी।

- ठंड के दिनों में देर तक नहाना - अगर आपको भी गर्म पानी से ठंड के दिनों में देर तक नहाना अच्‍छा लगता है तो ऐसा नहीं करें। इससे आपको अधिक ठंड लगेगी। कम से कम 5 मिनट और अधिक से अधिक 10 मिनट तक नहाएं।

- आर्टिफिशियल खुशबू - ठंड में बॉडी में से भीनी-भीनी खुशबू आपको सुकून देती है। लेकिन अधिक आर्टिफिशियल खुशबू से स्किन रिएक्शन भी हो सकता है। जी हां, माइल्‍ड बॉडी वॉश से आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसलिए कम या माइल्‍ड खुशबू का ही इस्तेमाल करें। 


ये भी पढ़ें
क्‍या आपको भी सर्दी में अधिक नींद आती है? जानें देर तक सोने के 5 कारण