webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Ayurvedic Constipation Remedies

कब्ज से हैं परेशान तो दूध में मिला कर पी लें बस यह एक चीज

milk purity check
Ayurvedic Constipation Remedies: आजकल की बिगड़ी जीवन शैली और खराब खान-पान की वजह से कांसेपशियन या कब्ज एक आम समस्या है। कब्ज अपने आप में तो समस्या है ही साथ ही यह दूसरे बीमारियों की भी जड़ बनता है। कब्ज की वजह से गैस बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है और बिना डाक्टरी इलाज या दवाई के आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप कुदरत तरीके से कांसेपशियन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज में  पीजिए किशमिश वाला दूध
किशमिश न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि यह बहुत गुणकारी होती है। किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। किशमिश को दूध में मिलाकर पीने से आंतों को लैक्सेटिव गुणों की प्राप्ति होती है। किशमिश में मौजूद सोर्बिटोल मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। बोवेल मूवमेंट सही होता है।
दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स की मात्रा गट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होती है। इतना ही नहीं किशमिश वाला दूध पीने से खून की कमी भी दूर होती है। इससे रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है।

ALSO READ: सर्दी-जुकाम का जादुई इलाज हैं ये DIY इम्यूनिटी बूस्टिंग आइस क्यूब्स, जानिए फायदे और बनाने का तरीका 
कैसे बनाएं किशमिश वाला दूध
Raisin detox water
  • 1 गिलास दूध
  • 7 से 10 किशमिश
विधि
1 गिलास दूध को पैन पर चढ़ा कर गर्म करें। अब इसमें किशमिश डाल कर दूध को तब तक उबालें,जब तक इसका रंग न बदल जाए। दूध को ठंडा करें, गिलास में निकाल कर सोने से आधा घंटे पहले इसका सेवन करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें
अर्ली मेनोपॉज से बचने के लिए लाइफस्टाइल में आज ही करें ये बदलाव