webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. avoid eating these 5 foods before drinking milk

दूध पीने से पहले इन 5 चीजों का बिलकुल भी न करें सेवन, जानिए जरूरी बातें

दूध
अगर आप नियमित रूप से दूध पीते है, तो आपको इसे पीने के कुछ जरूरी नियम पता होने चाहिए। ताकि आपको किसी तरह की कोई सेहत परेशानी न हो सकें। खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें दूध पीने से पहले बिलकुल भी नही खाना चाहिए वरना इससे सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते है वो कौन सी चीजें है जिनका सेवन आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 
1 तिल और नमक - तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकासान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं। 
 
2 उड़द - उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।
 
3 सिट्र‍िक फल - सिट्र‍िक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।
 
4 मछली - अगर आप फिश खाने के शौकीन हैं, तो इसे खाने के बाद गलती से भी कभी दूध का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ पेट संबंधी अन्य तकलीफें हो सकती हैं।
 
5 दही - दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।