webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. ABC immunity-boosting detox drink

क्‍या होता है एबीसी इम्युनिटी-बूस्टिंग डिटॉक्स ड्रिंक, क्‍यों है हर सुबह पीना जरूरी

ABC immunity-boosting detox
उन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एबीसी डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक पोषक तत्वों से भरपूर है। ये इम्युनिटी बढ़ाने के साथ त्वचा के लिए भी लाभदायक है।

क्या है एबीसी डिटॉक्स ड्रिंक और कैसे यह घर पर बना सकते हैं।

सेब, चुकंदर और गाजर डिटॉक्स ड्रिंक
सेब, चुकंदर और गाजर डिटॉक्स ड्रिंक, जिसे एबीसी डिटॉक्स भी कहा जाता है। ये एक हेल्दी ड्रिंक है। इसे सेब, चुकंदर और गाजर से बनाया जाता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। एबीसी डिटॉक्स ड्रिंक लीवर, किडनी, आंतों और त्वचा से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से आप स्वस्थ रहते हैं।

सेब
सेब सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर फलों में से एक है। विटामिन ए, बी1, बी2, बी6, फोलेट, नियासिन, जिंक, कॉपर और पोटैशियम के गुणों से भरपूर सेब के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सेब में फ्लेवोनोइड होता है। ये लीवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी भी होता है जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।\

चुकंदर
चुकंदर विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम, आयरन और मैंगनीज से भरपूर होता है। इनमें लाइकोपीन और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सब्जी को गहरा गुलाबी-बैंगनी रंग देते हैं और आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। जड़ में होने वाली सब्जी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। चुकंदर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो हमारे लीवर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

गाजर
गाजर में विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, नियासिन, फोलेट और पैंटोथेनिक एसिड, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम होता है। चुकंदर की तरह गाजर भी एक रूट वाली सब्जी है और फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो हमारी आंखों को स्वस्थ रखने और बीमरियों को दूर रखने में मदद करता है। विटामिन ए शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें
राम नवमी पर इन खास भोग से प्रसन्न होंगे प्रभु श्री राम, देंगे वरदान

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0