Tue, 7 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Hardik Patel attacks BJP on CD case

22 साल के लड़के की नहीं, विकास की सीडी देखना चाहते हैं गुजराती : हार्दिक पटेल

Hardik Patel
गुजरात में हार्दिक पटेल की सीडी को लेकर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर इस मामले में भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि गुजरात की जनता 22 साल के लड़के की नहीं, 22 साल में हुए विकास की सीडी देखना चाहती है। 
 
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक सेक्स वीडियो जारी हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि यह हार्दिक पटेल का है। मंगलवार को जारी वीडियो की तारीख 22 और 23 मई, 2017 है। इसमें कथित तौर पर हार्दिक एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।

हार्दिक एक सीडी का पूरी तरह जवाब वे नहीं दे पाए इसी बीच एक और सीडी सामने आ गई है। इस सीडी में कथित रूप से हार्दिक एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।
 
हार्दिक पहले ही आशंका जता चुके थे कि चुनाव से पहले उनकी सेक्स सीडी सामने आ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि जिसको जो करना है कर ले, पीछे हटने वाला नहीं हूं। जम के लड़ने वाला हूं। 
ये भी पढ़ें
जिम्बाब्वे में मुगाबे को लेकर उठे सवाल, सड़कों पर उतरी सेना