Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujrat election

गंगा की सौगंध, पुराने भाजपाई का अनोखा प्रचार

Gujrat election
गुजरात के चुनावी शोर के बीच एक ऐसा भी प्रत्याशी है, जो अपने अनोखे अंदाज से सबकी नजरों में चढ़ा हुआ है। सूरत के चोर्यासी विधानसभा क्षेत्र में अजय चौधरी नामक यह निर्दलीय प्रत्याशी गंगा की सौगंध दिलाकर लोगों से वोट मांग रहा है। 
 
अजय लोगों को गंगाजल दे रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि पवित्र मन से उन्हें वोट देकर विजयी बनाएं। एक तरफ दूसरे उम्मीदवार वोटों के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रहे हैं, वहीं अजय का अनोखा तरीखा सबको पसंद आ रहा है।  
 
अजय चौधरी के बारे में बताया जाता है कि वे मूल रूप से बिहार के हैं और भाजपा में शहर महामंत्री रह चुके हैं। उनका मानना है कि वर्तमान विधायक सवालों के घेरे में हैं और स्थानीय लोगों की समस्याओं में मदद नहीं करते। बताया जाता है कि अब तक भाजपा को वोट देने वाले भासी समाज के लोगों ने गंगाजल लेकर शपथ ली है कि चौधरी को पवित्र मत देकर बहुमत से विजयी बनाएंगे। 
 
चौधरी चुनाव जीतते हैं या नहीं यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि वे अपने अनोखे तरीके से सुर्खियों में आ गए हैं। वे जिधर भी जाते हैं उनके आस लोग जरूर इकट्‍ठे हो जाते हैं। 
ये भी पढ़ें
कानपुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या