webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. What is the reason behind earthquake

भूकंप क्यों आता है? जानिए सरल शब्दों में

Earthquake
What is the reason behind earthquake how to save life : भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है। भूकंप आने के कई कारण है। देश दुनिया में हर वर्ष छोटे या बड़े भूकंप आते रहते हैं। यह भूकंप खासकर हिमालय से जुड़े देश और राज्यों में अधिक आते हैं या उन क्षेत्रों में जहां पर ज्वालामुखी का प्रकोप ज्यादा है। इसके अलावा उन जगहों पर जो टेक्टेनिक प्लेट के उपर है।
 
भूगर्भीय कारण : दरअसल, धरती के अंदर 7 प्‍लेट्स होती हैं जो घुमती रहती है। इसे अंग्रेजी में प्‍लेट टैक्‍टॉनिकक और हिंदी में प्‍लेट विवर्तनिकी कहते हैं। जहां पर ये प्‍लेट्स टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्‍ट लाइन फॉल्‍ट होता है। जब बार-बार प्‍लेट्स टकाराती है तो कोने मुड़ने लगते हैं। और ज्‍यादा दबाव बनने पर प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में धरती से ऊर्जा बाहर आने की कोशिश करती है, जिससे रफ्तार बिगड़ती है और भूकंप की स्थिति पैदा होती है। इसी के साथ ज्वालामुखी के फूटने के कारण भी धरती के भीतर हलचल बढ़ जाती है।
 
खगोलीय कारण : यह भी कहते हैं कि धरती और चंद्रमा की गति एक दूसरे से विपरीत गति के कारण और चंद्रमा के द्वारा समुद्रा के जल को प्रभावित करने के कारण भी भूकंप आते हैं। खासकर अमावस्या, पूर्णिमा और ग्रहण के दौरान यह स्थिति बनती है। इसी के साथ ही कोई बड़ा ग्रह धरती या सूर्य के नजदीक आ जाता है तब भी यह स्थिति बनती है।
ये भी पढ़ें
नीम : पेड़ एक पर पत्ते, फल, छाल और डंठल सहित फायदे अनेक

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0