webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. Today Odisha Day

1 April Odisha Day: कैसे हुई Odisha की शुरुआत?

ओडिशा
odisha 
 
- ईशु शर्मा 
 
भारत जो अपनी एकता और विभिन्न संस्कृति द्वारा जाना जाता क्योंकि इस देश के हर प्रदेश का अपना इतिहास भी है। भारत का हर प्रदेश एक अद्‍भुत संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, साथ ही हर प्रदेश की अपनी कुछ विशेषताएं भी हैं। ऐसा ही एक देश है ओडिशा जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1936 में की गई। इस स्थापना दिवस को उत्कल दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 
 
चलिए जानते है कि क्या है उत्कल दिवस....
 
क्या है उत्कल दिवस : 
 
ओडिशा प्रदेश की शुरुआत 1 अप्रैल 1936 में की गई थी, जब ओडिशा, बिहार और बंगाल प्रांत से अलग हुआ था। विभाजन के दौरान ओडिशा में सिर्फ 6 जिले थे पर इस समय ओडिशा में 30 जिले हैं जिसके कारण ओडिशा भारत का 8वां सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही उत्कल दिवस पर संगीत और नृत्य के साथ पटाखों की प्रतियोगिता भी की जाती है। 
 
ओडिशा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य : 
 
1. ओडिशा के बरगढ़ जिले में धनु यात्रा मनाया जाता है जो दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर (open-air theatre) त्योहार है। इस त्योहार को 11 दिन तक मनाया जाता है।
 
2. ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर समुद्र के अंदर बनाया गया था जिसकी वास्तुकला बहुत अद्‍भुत है। 
 
3. एशिया का सबसे बड़ा गांव भुबन, ओडिशा में ही मौजूद है। 
 
4. ओडिशा में मौजूद जगन्नाथ मंदिर की रसोई दुनिया की सबसे बड़ी रसोई में से एक है, जिसमें 400 से भी ज़्यादा लोग काम करते है और हर रोज़ 1000 से भी ज़्यादा लोगों को खाना प्रदान किया जाता है। 
 
5. बंगाल की मशहूर मिठाई रसगुल्ला की शुरुआत ओडिशा से की गई थी।