webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. on 31 may mickey mouse spoke first time

31 May - आज के दिन बोलने लगा था 'मिकी माउस'

mickey mouse
मिकी माउस एक ऐसा कार्टून है जो हमारे बचपन का एक अंग था। मिकी माउस ने ब्लैक एंड वाइट से रंगीन और फिर उससे एनीमेशन तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया। मिकी माउस के जनक वाल्ट डिज्नी थे। कहा जाता है कि उन्होंने ऑफिस में एक चूहा देखा था और उन्हें उसे देखकर एक किरदार का विचार  मिला। इस किरदार का असली नाम मार्टियर था।
 
31 मई 1929 को पहली बार मिकी माउस को बोलता हुआ प्रस्तुत किया गया। इस कार्टून फिल्म को 'कार्निवाल किड' नाम से प्रसारित किया गया। मिकी माउस की डबिंग स्वयं वाल्ट डिज्नी ने की थी।

पहले कार्टून ड्राइंग के माध्यम से बनाए जाते थे।  हर सीन को पेपर पर उकेरा जाता था। उन चित्रों को फ्रेम बाय फ्रेम चलाया जाता था जिससे उनका मूवमेंट प्रदर्शित होता था। इसके बात इसमें संगीत जोड़ा गया। कैरेक्टर की क्रिया पर साउंड बनाना और ऑर्केस्ट्रा का संगीत दोनों को मिश्रित कर के इन विजुअल के साथ जोड़ा जाता था।
ये भी पढ़ें
इंदौर गौरव दिवस - जानिए इंदौरी बोली के रोचक शब्द