Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. know about climbing Mount Everest

क्या आप जानते हैं आज के दिन भारत ने फतह किया था हिमालय

हिमालय
- अथर्व पंवार
20 मई हर भारतीय विशेषकर पर्वतारोहियों के लिए गर्व का दिन रहता है। इस दिन 1965 में कर्नल अवतार सिंह चीमा हिमालय की चोटी पर चढ़ने वाले पहले भारतीय बने थे। इस फतह से भारत उस समय चौथा देश बना था जो एवेरेस्ट पर चढ़ सके थे। एवेरेस्ट पर चढ़ने के लक्ष्य से निकली भारतीय सेना के दो प्रयास विफल हो गए थे। पर यह भारतीय सेना थी जो कभी हार न मानने के लिए पहचानी जाती है।
 
कर्नल चीमा अपने 10 साथियों के साथ फिर हिमालय फतह करने निकल पड़े और 20 मई 1965 को आख़िरकार भारत का झंडा हिमालय पर लहराने लगा। उस समय अवतार सिंह चीमा सेना में पैराशूट रेजिमेंट में कैप्टन के पद पर थे। उन्हें बाद में भारतीय सेना में पदोन्नति कर के कर्नल के पद से सम्मानित किया गया और भारत सरकार द्वारा भी उन्हें अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
 
इस प्रसंग से यह ज्ञात होता है कि जब आप दृढ़संकल्पित हो और आपकी इच्छाशक्ति प्रबल हो तो आप कितने भी बड़े पर्वत को छोटा करने की शक्ति रखते हैं।
ये भी पढ़ें
बाल कविता: मच्छर मक्खी बड़े तबलची