webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. International Picnic Day

International Picnic Day: पिकनिक डे का कल्चर कहां से आया?

18 जून विश्व पिकनिक दिवस
International Picnic Day
 


18 जून को हर साल विश्व पिकनिक दिवस मनाया जाता है। पिकनिक का नाम सुनते ही बच्चों और बड़ों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है। पिकनिक के जाने के लिए अक्सर सभी तैयार रहते हैं। लोग अक्सर पिकनिक मनाने नेचर के बीच जाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन एक सवाल में जरूर उठता है यह पिकनिक शब्द आया कहां से हैं?

कहा जाता है कि पिकनिक शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है प्रकृति के बीच बैठकर भोजन या नाश्ता किया जाएं। ऐसा भी कहा जाता है कि फ्रांस रेवोल्यूशन के बाद ही यह ट्रेंड काफी पॉपुलर हुआ है और पूरी दुनिया में इसे अपना लिया गया है।

भारत में भी पिकनिक का महत्व

जी हां, भारत में अक्सर लोग पिकनिक पर जाना पसंद करते हैं। और प्रकृति की गोद में बैठकर उस समय का आनंद उठाते हैं। इतना ही नहीं अपने साथ बहुत सारे आउटडोर गेम्स भी लेकर जाते हैं। करीब 1 सप्ताह पहले ही सभी जोर-शोर से तैयारी करते हैं।

सबसे बड़ी पिकनिक का रिकॉर्ड

पिकनिक तो सभी मनाते हैं लेकिन पुर्तगाल में पिकनिक पर रिकॉर्ड भी मनाया गया है। 2009 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। उस दौरान पिकनिक में 22 हजार 232 लोग शामिल हुए थे। सभी लोगों को पहले काउंट किया गया था। इसके बाद उनके हाथों पर गिनती के लिए बैंड भी लगाया था।
ये भी पढ़ें
जरूरी नहीं महंगी बादाम खाना,सस्ती मूंगफली भी है प्रोटीन का खजाना