webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. creative ideas when bored

Mind Refresh करने के लिए reel नहीं इन 5 creative activity को करें

creative things to do at home
creative ideas
'कला के लिए आवश्यकता बुद्धि और हृदय की है, रूपये की कदापि नहीं।' ये शब्द महात्मा गांधी के हैं। दरअसल पैसों से सब कुछ नहीं ख़रीदा जा सकता है। कला का ही उद्धरण ले लीजिए जिसमें आप किसी आर्टिस्ट की बुद्धि को नहीं खरीद सकते हैं। हर व्यक्ति अपने आप में क्रिएटिव होता है। आज के इस 5G के दौर में लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी को मोबाइल के अंदर ही कैद कर लिया है। हम सभी अपना अधिकतर समय मोबाइल पर ही गुज़ारते हैं। दिन भर रील, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देखने के कारण हमारा दिमाग सुस्त हो जाता है। सुस्त दिमाग के कारण हम अपनी क्रिएटिविटी को भूल जाते हैं। क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए हर साल 30 मई को नेशनल क्रिएटिविटी डे (national creativity day) मनाया जाता है। आप भी मोबाइल एडिक्शन को छोड़ने ने के लिए इन 5 आईडिया के ज़रिए क्रिएटिविटी बढ़ा सकते हैं......

1. डूडलिंग करें : अगर आप ड्राइंग, स्केचिंग या डिजिटल आर्ट करना पसंद करते हैं तो आपको डूडलिंग भी करनी चाहिए। डूडलिंग में छोटी-छोटी ड्राइंग या स्केच बनाए जाते हैं। अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए आप डूडलिंग से शुरुआत कर सकते हैं।
creative things to do at home

2. डांस करें : अगर आप सोचते हैं कि रील का एडिक्शन ज़्यादा होता है तो आपको डांस करना चाहिए। डांस एक बहुत एडिक्टिव एक्सरसाइज है। आप अपने फ्रेंड के साथ घर पर भी डांस कर सकते हैं। डांस के ज़रिए आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है। साथ ही डांस के लिए आपको किसी प्रकार के इवेंट की ज़रूरत नहीं है।

3. कुकिंग : अगर आपको खाना बनाना पसंद नहीं है तो भी आप कुकिंग को एन्जॉय कर सकते हैं। आप मैगी को क्रिएटिव या अलग तरह से बना सकते हैं। साथ ही आप ब्रेड को रोचक शेप में काट कर बटर के साथ फ्राई कर सकते हैं। कुकिंग आपके सुंगने, देखने, छूने और चखने की श्रमता को बढाती है।

4. जर्नल करें : जर्नल यानि अपने विचार डायरी पर लिखना। आपमें से कई लोग डायरी लिखना पसंद करते होंगे। डायरी लिखने से आप अपने विचारों को ज़्यादा बेहतर तरीके से समझ और व्यक्त कर पाते हैं। साथ ही डायरी के ज़रिए आप अपनी क्वालिटी और हैबिट को सुधार सकते हैं।

5. नए गाने सुने : गाने सुन्ना सबको बहुत पसंद होता है। गाने के ज़रिए भी आप क्रिएटिविटी को बढ़ा सकते हैं। आप दूसरी भाषा या दूसरे कल्चर के गाने सुनें जिससे आपको नय शब्द और कल्चर के बारे में जानने मिलेगा। साथ ही आप हिंदी और अन्य भाषों के गानों की क्वालिटी को भी समझ पाएंगे।
ये भी पढ़ें
सुराज संकल्प का 'अमृतकाल' : मोदी सरकार के 9 वर्षों का मूल्यांकन करती एक किताब

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0