Hanuman Chalisa

World Red Cross Day 2021 : जानिए रेड क्रॉस क्या है?

Webdunia
हर साल 8 मई को विश्‍व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। 8 मई 1828 को जॉन हेनरी डिनैंट का जन्‍म हुआ था। उनका मुख्‍य उद्देश्‍य मानव सेवा था। उनके जन्‍मदिन को विश्‍व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके लिए 3 बार नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा गया है। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा युद्ध के दौरान सहायता की जाती थी, उसी प्रकार कोरोना काल में भी सहायता की जा रही है। बहुत कम लोग रेड क्रॉस के बारे में जानते हैं। आज जान लिजिए क्या है रेड क्रॉस?
 
रेड क्रॉस एक अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन है। इस संगठन का उद्देश्‍य है मानव जाति की रक्षा करना। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विपदा, आपदा या युद्ध के दौरान लोगों की सहायता करते हैं। भारत में भी रेड क्रॉस सोसयटी द्वारा मदद की जाती है। हर साल आपदा - विपदा की परिस्थिति में सरकार के साथ मिलकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन कर लोगों को बचाया जाता है। संकट में फंसे लोगों की मदद की जाती है। नाश्‍ता, भोजन, उपचार, पीने का पानी, कपड़ें, रहने के लिए व्‍यवस्‍था करना जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाती है।   
 
भारत में रेड क्रॉस सोसायटी की स्‍थापना 
 
भारत में रेड क्रॉस सोसायटी की स्‍थापना पार्लियामेंट एक्‍ट के अंतर्गत 1920 में की गई। शुरूआत में रेड क्रॉस सोसायटी का नाम इंटरनेशनल कमिटी फॉर रिलीफ टू द वाउंडेड था जिसे बाद में परिवर्तित करके रेड क्रॉस सोसायटी इन इंडिया किया गया। इसका स्‍लोगन है 'अपने अंदर के स्‍वयं सेवक संघ का पहचाने'। 
 
 
कैसा दिखता है रेड क्रॉस का चिन्‍ह् 
 
रेड क्रॉस का चिन्‍ह् सफेद पट्टी पर लाल रंग क्रॉस है। इस चिन्‍ह का गलत उपयोग करने पर कानून के तहत कार्यावाही की जाती है। 9 फरवरी 1863 को स्विट्जरलैंड के जेनेवो में 5 लोगों द्वारा इसकी नींव रखी गई थी। 1864 में विशाल अंतरर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का अयोजन किया गया। वर्तमान में करीब 18 देशों में इसे कानूनी मान्‍यता प्राप्‍त है।
 

Show comments

सभी देखें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नक्सल मुक्त भारत की सफलता के बाद अब नई चुनौती

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

अगला लेख