webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. दद्दू का दरबार
  4. Daddu ka Darbar

दद्दू का दरबार : सावन भादौ और मंदी

Daddu ka Darbar
प्रश्न : दद्दू, देश में डावांडोल होती अर्थव्यस्था को गति देने के लिए जहां केंद्र सरकार सुधारों की घोषणा कर रही है, वहीं बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंदी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। मोदी ने कहा कि सावन-भादौ में हर साल मंदी रहती है। आपका क्या कहना है इस बारे में? 
 
उत्तर : बात सही भी हो सकती है। कारण कि सावन भादौ की तेज झड़ी और आंधी कई चीजों को अपने साथ बहा ले जाती है। हो सकता है इस आंधी में जनता द्वारा अपने गाढ़ें पसीने की कमाई से दिए गए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टेक्स की राशि भी बह कर भ्रष्टाचार के समुद्र में जा मिलती हो। ऐसे में जब सरकार के पास अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए फंड नहीं होगा तो मंदी तो आनी ही है। वैसे यदि सावन भादौ अपने साथ मंदी लाता है तो मंदी को भी जब भी वह आए सावन भादौ को लाना चाहिए ताकि कम से कम पानी की समस्या तो हल हो।