Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. Friendship Day 2017

ये 4 प्रकार के मित्र हैं सच्चे, इनका हाथ हमेशा थामे रखिए...

Friendship Day 2017
सच्चे मित्र की पहचान करनी है, तो जानें ये बातें... 
 
अगर आप चाहते हैं कि आप किसी के सच्चे मित्र/दोस्त बनें या फिर कोई आपका बहुत अच्छा दोस्त हो, तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको इन चार प्रकार की बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जो एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण है... 
 
इन चार प्रकार के लोगों को अपना सच्चा मित्र समझना चाहिए -
 
1. सच्चा उपकारी, 
 
2.  सुख-दुःख में समान साथ देने वाला, 
 
3. अर्थप्राप्ति का उपाय बताने वाला, 
 
4. सदा अनुकंपा करने वाला।
 
अच्छा सह्रदय, होशियार, सुमार्ग पर चलने वाला और धैर्यवान इस तरह का कोई भी साथी मिल जाए तो सारी विघ्न-बाधाओं को झेलते हुए भी उसका साथ, उनकी मित्रता हमेशा निभाना चाहिए।