webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खेल संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. Harbhajan Singh cricketer FIFA World Cup 2018

हरभजन सिंह ने देश की राजनीति पर कसा तंज

Harbhajan Singh
नई दिल्ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने फीफा विश्व कप के बहाने भारत की राजनीति पर कटाक्ष किया है। क्रोएशिया के फाइनल खेलने को लेकर हरभजन ने एक ट्वीट किया।
 
ट्‍वीट में उन्होंने कहा कि 'लगभग 50 लाख की आबादी वाला छोटा सा देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ भारतीय हिन्दू-मुसलमान खेल रहे हैं। सोच बदलो देश बदलेगा।'  
 
रविवार को हुए वर्ल्ड कप फाइनल में क्रोएशिया को फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन क्रोएशिया के कड़े संघर्ष की कहानी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। मैच के बाद फ्रांस के फुटबॉलरों ने भी क्रोएशिया के संघर्ष को सलाम किया।