webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खेल संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA World Cup 2018

FIFA WC 2018 : फीफा विश्व कप ट्रॉफी का भार वीनस के हाथों में

FIFA World Cup 2018
हिन्दू पुराणों के अनुसार पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी हुई है। यूनानी मानते हैं कि पृथ्वी का बोझ उनके देवता एटलस ने उठा रखा है। हिन्दू पुराणों के अनुसार ग्रहों को सोम (चन्द्र), मंगल, बुध, गुरु (बृहसपति), शुक्र, शनि तक के नाम दिए हैं, तो यूनानियों ने प्रत्येक ग्रह का नाम अपने देवताओं के नाम पर रखा है, जैसा कि मर्करी, मार्स, ज्यूपीटर, प्लूटो, सेटर्न, यूरेनम और नेप्च्यून।
 
 
इन ग्रहों में 'वीनस' भी शामिल है, जो इकलौता ऐसा ग्रह है जिसका नाम सौन्दर्य की देवी के नाम पर रखा गया है। वीनस को न सिर्फ ग्रीस बल्कि पूरी दुनिया में सौंदर्य, प्रेम और बुद्धि की देवी के रूप में माना जाता है।
 
यदि आप फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को गौर से देखें तो 18 कैरेट सोने की बनी 6.1 किलो वजनी ट्रॉफी में दो मानव आकृतियां आगे-पीछे से धरती को बाजुओं में उठाए हुए नजर आएंगी। मान्यता यह है कि वीनस ने ही इसे अपने दोनों हाथों में उठा रखा है।
ये भी पढ़ें
सेरेना विलियम्स को अचानक सीने में दर्द उठा, शारापोवा के खिलाफ मैच छोड़ा