webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Navratri Vrat Recipes

नवरात्रि एवं व्रत (उपवास) के व्यंजन : मूंगफली की ‍पौष्टिक बर्फी (देखें वीडियो)

navratri vrat recipes
सामग्री : 
 
250 ग्राम मूंगफली के दाने, 1 बड़ा चम्मच घी, 200 ग्राम शकर/गुड़, आधा कटोरी पानी, इलायची पावडर, कुछेक केसर के लच्छे। 
 
विधि :

पहले एक कड़ाही में मूंगफली के दानों को बिना घी के सेंक लें। ठंडे होने पर छिल्के उतार लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। 
 
अब एक बर्तन में पानी और शकर/गुड़ मिलाकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर लें। अब इस चाशनी में पिसी मूंगफली डालकर लगातार हिलाएं। अब इसमें घी, इलायची पावडर और केसर घोंटकर मिला दें। अच्छी तरह मिलाएं और एक थाली में थोड़ा-सा घी का हाथ फेरकर मिश्रण फैला दें।

अच्छी तरह चक्की जम जाने पर चाकू से अपने मनचाहे आकार में बर्फी काटें और पेश करें। 



( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0