webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Chakli

साबूदाने की चटपटी चकली बनाने के 6 आसान टिप्स...

Fasting recipes
सामग्री : 
300 ग्राम साबूदाना, 300 ग्राम आलू (उबले हुए), 2 बड़े चम्मच जीरा, 2 बड़े लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल अथवा घी।
 
विधि : 
 
1 सर्वप्रथम चकली बनाने से पूर्व साबूदाने को पांच-छ: घंटे तक पानी में भिगोकर धो लें। 
 
2 जीरा भून कर पीस लें। 
 
3 अब मिक्सी में साबूदाना व आलू डालकर 250-300 ग्राम पानी डालें तथा पीस लें। 
 
4 फिर नमक व जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
 
5 अब प्लास्टिक की पन्नी बिछकार चकलियां बनाएं और सुखाएं। 
 
6 खाने से पूर्व घी या तेल में तल कर पेश करें। आप चाहे तो एकसाथ तलकर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकती हैं।

 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0