webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Banana fritters Recipe

स्पाइसी रॉ बनाना फ्रिटर्स रेसिपी बनाने की सरल विधि

Banana fritters Recipe
सामग्री : 
आधा दर्जन (6) कच्चे केले, 250 ग्राम सिंघाड़े का आटा, अदरक का टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, सेंधा नमक (व्रत में खाने वाला), तलने के लिए मूंगफली का तेल। 
 
विधि : 
सबसे पहले केले के दो टुकड़े करके छिलके सहित उबाल लीजिए। ध्यान रखें कि केले ज्यादा गलने न पाएं। ठंडे होने पर इनके छिलके उतार कर गोल-गोल टुकड़े (टुकड़े ज्यादा मोटे न रखें) काट कर रख लें। 
 
अब सिंघाड़े आटे का घोल तैयार करके इसमें अपने स्वादानुसार हरी मिर्च, अदरक काट कर डालें तथा अंदाज से नमक मिला दें। घोल को गाढ़ा ही रहने दें। मोयन के लिए थोड़ा-सा तेल घोल में डाल दें। 
 
एक कड़ाही में तेल गरम करके केले के टुकड़ों को घोल में लपेट कर तेल में छोड़ते जाएं। दोनों तरफ से कुरकुरे होने ‍तक सेंक लें। अब चटपटे रॉ बनाना फ्रिटर्स को हरी चटनी के साथ पेश करें।  
ये भी पढ़ें
इन 5 बातों का रखेंगे ख्याल तो आपकी आवाज भी होगी सुरीली...