webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. New year Party Look

ऑफिस में है न्यू ईयर पार्टी तो इन टिप्स को करें फॉलो और पाएं परफेक्ट लुक

न्यू पार्टी
नए साल के जश्न का इंतेजार तो हर कोई करता है, और इसे अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करने की तैयारी भी करता है। परिवार और दोस्तों के अलावा हम ऑफिस में भी नए साल को सेलिब्रेट करते है, ऐसे में ऑफिस पार्टी में आपको खुद को रेडी करते हुए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करने के साथ-साथ आपको ऑफिस के डेकोरम को भी मेंटेन रखना है। ऐसे में जरूरी है सर्तक रहकर  लुक को क्रिएट किया जाए। तो आइए जानते हैं।
 
 कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप ऑफिस पार्टी के लिए पा सकती है, परफेक्ट लुक.... 
 
पैंट सूट लुक बेहद स्टाइलिश लुक तो देता ही है साथ ही इसमें आपको प्रोफेशनल लुक भी मिलता है। न्यू ईयर पार्टी में आप इस लुक को ट्राई कर सकती है।   
 
न्यू ईयर पार्टी में अगर आप इंडियन वियर कैरी करना चाह रहे है, तो व्हाइट अनारकली सूट परफेक्ट है। इसके साथ आप लाइट मेकअप कर सकती हैं। हेयर स्टाइल में ओपन हेयर कर सकती है।
 
न्यू ईयर में आप  फ्लोरल पैटर्न  को ट्राई कर सकती है।  यह मोनोक्रोम लुक में आप काफी स्टाइलिश  दिखेंगी।
 
ऑफिस न्यू ईयर पार्टी में आप अगर ट्रेडिशनल लुक ट्राई करना चाहते है, तो सीक्वेंस साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। न्यू ईयर पार्टी में सीक्वेंस साड़ी को स्टाइल कर आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इसके साथ ही स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप कर सकती है।
 
 
ये भी पढ़ें
सर्दियों में रखें छोटे बच्चों का खास ख्याल, जानिए जरूरी बातें

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0