Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. करियर
  3. Exam Fever 2022
  4. NHAI Recruitment 2022

NHAI Recruitment 2022: एनएचएआई में 7 विभिन्न पदों पर होगी भर्तियां, nhai.gov.in करें आवेदन

NHAI
NHAI
NHAI Recruitment 2022: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (The National Highways Authority of India, NHAI) ने हाल ही में भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसमें विभिन्न प्रबंधकीय पदों नियुक्तियां की जानी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून, 2022 रखी गई है।
 
साथ ही इच्छुक उम्मीदवारों को अपने अन्य दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2022 है। महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक के लिए आवेदन DGM (HR & Admn)-IA भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्लॉट नंबर G5- और 6, सेक्टर -10, द्वारका, नई दिल्ली -110075 पर भेजना होंगे तथा प्रबंधक पदों के लिए आवेदन डीजीएम (एचआर एंड एडमिन)-आईबी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्लॉट नंबर जी5-एंड6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-110075 को आवेदन भेजना होगा। ज्ञात हो कि यह भर्ती अभियान संगठन कुल 7 पदों पर नियुक्तियां करेगा। 
 
NHAI Recruitment 2022 में भर्ती विवरण
 
* जनरल मैनेजर- 2 पद
* डिप्टी जनरल मैनेजर- 4 पद
* मैनेजर- 1 पद
कुल- 7 पद। 
 
इस संबंध में पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए योग्य तथा इच्छुक उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक साइट nhai.gov.in के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें
शाहीनबाग में बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अतिक्रमण है तो हटेगा