webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पर्यावरण विशेष
  4. Positive 10 Tree

घर के आसपास होंगे ये 10 पेड़ तो जीवन में कभी खड़ा नहीं होगा संकट

Kaitha
पेड़-पौधे से ही धरती का जीवन संचालित होता है और यदि आपके घर के आसपास ऐसे पेड़ लगे हैं जो भरपूर ऑक्सीजन देने के साथ ही आपकी सेहत की रक्षा भी करते हैं तो आप निरोगी रहकर सुखी और समृद्ध बने रहेंगे। आओ जानते हैं ऐसे ही 10 पेड़ों के नाम।
 
1. बरगद का पेड़ : घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं, लेकिन इसकी घर पर छाया नहीं पड़ना चाहिए और घर की छाया इस पर नहीं पड़ना चाहिए।
 
2. पीपल का पेड़ : घर की पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष आपके जीवन के सारे संकट को मिटा देगा और भरपूर ऑक्सीजन देगा।
 
3. नीम का पेड़ : घर के वायव्य कोण में नीम का पेड़ लगाएंगे तो जीवन में कभी भी रोग नहीं होगा और किसी भी प्रकार का आकस्मिक संकट भी नहीं आएगा।
 
4. केले का पेड़ : घर की ईशान दिशा में केले का पेड़ लगाने से घर में धन, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
 
5. नारियल का पेड़ : घर की दक्षिण दिशा में नारियल का पेड़ शुभ फलदायक होता है। 
 
6. पारिजात का पेड़ : घर की उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाना उचित है। इससे घर परिवार में खु‍शी का माहौल बना रहता है और व्यक्ति लंबी आयु प्राप्त करता है।
 
7. अनार : यह पेड़ भी घर की उचित दिशा में लगाना चाहिए इससे कर्ज जैसी स्थिति निर्मित नहीं होती है।
 
8. अशोक का पेड़ : दक्षिण दिशा में अशोक का वृक्ष लगाने से घर के बच्चों की बुद्धि तेज होती है।
 
9. गुड़हल : यह पेड़ भी उचित दिशा में लगाने से खुशी मिलती है।
 
10. कैथ का पेड़ : यह पेड़ भी उचित दिशा में लगाने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। 
ये भी पढ़ें
कब है मां धूमावती प्रकटोत्सव: धूमावती माता कौन हैं, जानिए कथा और पर्व का शुभ मुहूर्त

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0