webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पर्यावरण विशेष
  4. Environment and astrology

पर्यावरण दिवस और ज्योतिष : अपनी राशिनुसार जानिए कौन सा पौधा लगाएं

Environment day
- श्याम माहेश्वरी
 
हमारी भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके सान्निध्य और रोपण से शुभफल मिलता है। 
 
वास्तु में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है। सभी लोगों को घरों में पेड़ लगाने के बारे में शुभाशुभ जानना आवश्यक होता है। 
 
अष्टदिग्पाल वृक्ष : प्रत्येक दिशा में एक प्रतिनिधि वृक्ष दिग्पाल के रूप में दिशाओं की रक्षा करता है। आठ दिशाओं के प्रतिनिधि वृक्ष भवन तथा भूमि पर लगाने से मंगलकारी होते हैं।
 
इसके तहत उत्तर में जामुन, उत्तर पूर्व में हवन, उत्तर पश्चिम में सादड़, पश्चिम में कदम्ब, दक्षिण पश्चिम में चंदन, दक्षिण में आँवला पूर्व में बाँस तथा दक्षिण पूर्व में गूलर अष्टदिग्पाल वृक्ष पाए जाते हैं। 
 
किस राशि में कौन-सा पौधा शुभ रहेगा:- 
 
मेष : लाल चंदन 
 
वृष :  सप्तपर्णी 
 
मिथुन : कटहल 
 
कर्क :  पलास 
 
सिंह :  पाडल 
 
कन्या :   आम 
 
तुला :  मौलश्र‍ी 
 
वृश्चिक : खैर
 
धनु :  पीपल 
 
मकर :  शीशम 
 
कुंभ :  कैगर खैर 
 
मीन :  बरगद
 
ये भी पढ़ें
पर्यावरण : भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म