webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पर्यावरण विशेष
  4. biodiversity day theme we are the part of solution

22 मई को जैव विविधता दिवस : जानिए क्या होती है जैव विविधता?

जैव विविधता दिवस की 2022 की थीम
अथर्व पंवार 
एक ऐसा क्षेत्र जहां की जलवायु निर्धारित हो और उस प्राकृतिक क्षेत्र में जीव-जन्तु, वृक्ष और वनस्पतियां भिन्न भिन्न प्रकार की होती है। इसी विविधता को जैव विविधता कहते हैं। 1992 में ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में आयोजित जैव विविधता सम्मेलन के अनुसार जैव विविधता की परिभाषा इस प्रकार है,"धरातलीय, महासागरीय एवं अन्य जलीय पारिस्थितिकीय तंत्रों में उपस्थित अथवा उससे संबंधित तंत्रों में पाए जाने वाले जीवों के बीच विभिन्नता जैव विविधता है।"
 
कब मनाया जाता है जैव विविधता दिवस ?
प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। 
 
जैव विविधता दिवस मनाना कब आरम्भ हुआ ?
नैरोबी में 29 दिसम्बर 1992 को संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में जलवायु सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर जैव विविधता दिवस मनाया जाएगा। पहले इसे 29 मई को मनाने का निर्णय लिया गया था पर कुछ देशों के कठिनाइयां जाहिर की तो इसे 22 मई को मनाने पर सहमति बनी थी।
 
क्या है जैव विविधता दिवस की 2022 की थीम?
संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में मनाए जाने वाले सभी दिवसों के लिए एक विशेष थीम होती है। विविधताओं के संरक्षण के लिए और इस समस्या से सभी को जागरूक करने के लिए वर्ष 2022 की थीम है 'हम समाधान का हिस्सा है' (we are the part of solution)