webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. Dev uthani ekadashi ke upay

देव उठनी एकादशी पर तुलसी को अर्पित कर दें मात्र एक चीज, रातोंरात हो जाओगे मालामाल

tulsi ke upay
Dev Uthani Ekadashi 2022 : 4 नबंबर 2022 मंगलवार के दिन देव उठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन तुलसी के पौधे की शालिग्राम जी के साथ पूजा होती है और तुलसी विवाह भी किया जाता है। इस दिन यदि आपके पूजा के दौरान हमारी बताई कुछ चीजों में से मात्र एक चीज़ भी अर्पित कर दी तो आपकी धन संबंधी सभी समस्या का समाधान हो जाएगा। माता तुलसी और लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होगी।
 
1. 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' बोलते हुए तुलसी माता को इस दिन कुछ बूंद कच्चा दूध अर्पित करें। इससे माता तुलसी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
 
2. तुलसी के पौधे के सामने शुद्ध देशी घी का दीपक जलाकर रखें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
 
3. तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम का पत्‍थर जरूर रखना चाहिए। यदि नहीं रखा है तो रख लें।
4. तुलसी मां को सफेद, नीली या चमकीली चुनरी अर्पित जरूर करना चाहिए। चुनरी अर्पित करते वक्त इस मंत्र को बोलें-  'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।
 
5. सभी मनोकामना के लिए एक पीले धागे को अपने शरीर की लंबाई के बराबर काटकर इसमें 108 गांठ बांधें और इसे तुलसी के पौधे के नीचे बांध दें। मनोकामना पूरी होने के बाद इस धागे को निकालकर जल में प्रवाहित कर दें।
 
6. देव उठनी एकादशी के दिन मां तुलसी के पौधे को मात्र एक चीज जरूर बांधें उन्हें लाल धागा या छोटी लाल चुनरी जरूर बांधें। इसे मां तुलसी के साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0