webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. Ashwin Papankusha Ekadashi

16 अक्टूबर को है पापांकुशा एकादशी, व्रत के है 7 फायदे

papankusha ekadashi 2021 in india
आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पापांकुशा एकादशी का नाम पापों को हरने के कारण रखा गया है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह एकादशी 16 अक्टूबर 2021 को है। आओ जानते हैं कि इस एकादशी को रखने के क्या है 7 फायदे।
 
 
1. पापांकुशा एकादशी के दिन विष्णु के पद्मनाभ रूप की पूजा की जाती है। इस व्रत से सभी प्रकारों के पापों से मुक्ति मिलती है।
 
2. जो व्यक्ति इस एकादशी की रात में जगकर कीर्तन-भजन करता है वह स्वर्ग का अधिकारी बनता है। इस दिन व्रत रखने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और स्‍वर्ग का मार्ग प्रशस्‍त होता है।
 
3. पापांकुशा एकादशी का विधि-विधान से व्रत और पारण किए जाने से शरीर तथा आत्मा शुद्ध रहते हैं। यह एकादशी अपार धन, समृद्धि और सुख देती है।
 
4. शास्त्रों के अनुसार पापांकुशा एकादशी एक हजार अश्वमेघ तथा सौ सूर्ययज्ञ करने के समान फल प्रदान करने वाली होती है।
 
5. इस दिन जो व्यक्ति सुवर्ण, जल, तिल, भूमि, अन्न, गौ, जूते तथा छाते का दान करता है, उसे यमराज का सामना नहीं करना पड़ता है।
 
6. भगवान विष्णु की पूजा आदि करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है।
 
7. विधवत रूप से व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं और घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0